'हैरी मेट सेजल': 'इंटरकोर्स' शब्द की मंजूरी के लिए सेंसर बोर्ड ने मांगे 01 लाख पब्लिक वोट
(DELHI, DELHI) सेंसर बोर्ड चीफ पहलाज निहलानी ने शुक्रवार को कहा कि वो फिल्म 'हैरी मेट सेजल' में 'इंटरकोर्स' शब्द को मंजूरी दे देंगे अगर मेकर्स(इम्तियाज) 01 लाख लोगों का वोट अपने समर्थन में ले आएं। एक टीवी चैनल को इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, "आप पब्लिक से वोट ले आईए और मैं फिल्म में 'इंटरकोर्स' शब्द को मंजूर कर दूंगा। मुझे एक लाख वोट चाहिए और मैं देखना चाहता हूं कि भारतीय परिवार सही में इतना बदल गया है कि वो अपने 12 साल के बच्चे को इस शब्द का मतलब समझाना चाहते हैं।

गौरतलब है कि शाहरुख और अनुष्का की आने वाली फिल्म 'हैरी मेट सेजल' जिसे इम्तियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं, इसके तीन मीनी ट्रेलर जारी किए गए। जिसके दूसरे ट्रेलर में शाहरुख को अनुष्का एक बॉन्ड साइन करने को कहती हैं। जिसका मतलब था कि अगर हम दोनों के बीच कोई फिजीकल रिलेशन('इंटरकोर्स') बनता है तो इसके लिए शाहरुख कोई हर्जाना नहीं देना होगा। जिसके बाद सीबीएफसी चीफ पहलाज निहलानी ने मीडिया से बात-चीत में कहा था कि, फिल्म के ट्रेलर से इस शब्द को हटा कर मेकर्स से दोबारा मंजूरी के लेने को कहा गया था जो अभी तक नहीं किया गया है।

लेकिन फिल्म के मेकर्स का कहना था कि हमने फिल्म के ट्रेलर को किसी थिएटर या टीवी पर लॉन्च किया ही नहीं तो दोबारा मंजूरी लेने की जरूरत भी नहीं थी। नियम के मुताबिक वेब के लिए जारी किए गए किसी कंटेंट को टीवी पर जारी करने के लिए सेंसर बोर्ड की मंजूरी लेनी होती है। आपको बता दें इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म हैरी मेट सेजल में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 04 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।