अहमदाबाद में गोस्वामी के घर पर भी ऐसा ही नोटिस चिपका दिया गया। शेलके ने मीडिया से कहा, अगर दोनों आरोपी दी गई अवधि के भीतर ठाणे पुलिस के समक्ष पेश होने में नाकाम रहे तो हम अदालत की अनुमति लेकर उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
गौरतलब है कि 13 अप्रैल 2016 को पुलिस ने दो लोगों को एफेड्रीन के साथ पकड़ा था जिसकी कीमत लगभग 12 लाख थी। जिसके बाद तकरीबन 2,000 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थों के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ था। जिसके बाद 14 और लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इसी मामले में ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी का नाम सामने आया था।
ममता कुलकर्णी बॉलीवुड में 20 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिनमें बादशाह, करन अर्जुन, बाजी, सबसे बड़ा खिलाड़ी जैसी फिल्मों मुख्य हैं। ड्रग्स कारोबारी विक्की से संपर्क में आने के बाद उन्होंने बॉलीवुड को छोड़ दिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।