नच बलिये सीज़न-8: स्टार कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बने विजेता
(DELHI, DELHI) स्टार प्लस के बेहद ही चर्चित और पसंदीदा शो 'नच बलिए' सीजन 8 के विजेताओं में टेलिविजन स्टार कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

विवेक और दिव्यांका दोनो ही स्टार प्लस के शो ये हैं मोहब्बतें के लिए दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। दोनों ने डांस रिएलिटी शो नच बलिए के सीजन 8 में अपने कॉम्पीटिटर को पीछे छोड़ते हुए इस शो के विनर बने। फिनाले में इनके सामने सनाया ईरानी और मोहित सहगल की जोड़ी थी लेकिन फाइनल में दोनों इनसे पीछे रह गए।

आपको बता दें दिव्यांका इस समय टीवी की सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक मानी जाती हैं। नच बलिए में भी इनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब साथ मिल रहा था। इनामी राशी के रूप में दोनों को 35 लाख रुपये, एक हीरो माएस्ट्रो स्कूटी के अलावे ओरा की तरफ से ज्वैलरी भी गिफ्ट की गई।

वैसे तो शुरुआती दिनों में जोड़ी के परफॉर्मेंस को आउटस्टैंडिग नहीं माना जा रहा था लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता चला गया वैसे-वैसे इनकी जोड़ी अपना परफॉर्मेंस बेहतर से और बेहतर करती गई।

शो के सीजन 8 की शुरुआत अप्रैल के महीने में हुई थी, जिसमें कुल 10 सेलिब्रिटी कपल्स ने हिस्सा लिया था। इससे पहले साल 2015 में हुए सीजन 7 में हिमांशु ए मल्होत्रा और अमृता मल्होत्रा शो की विनर रही थीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।