थोड़ा गम थोड़ी खुशी: चंदन प्रभाकर आए साथ तो सुनील ग्रोवर ने मिलाया कृष्णा से हाथ
(DELHI, DELHI) सुनील ग्रोवर भले ही इन दिनों अपने लाइव शो के साथ कृष्णा अभिषेक के नए शो ड्रामा कंपनी को लेकर चर्चा में हो। लेकिन सुनील ग्रोवर को एक तरफ करते हुए चंदन प्रभाकर अचानक एक बड़ी खबर का हिस्सा बन गए हैं। हाल ही में खबर आयी थी कि चंदन प्रभाकर ने कपिल शो में वापस आने का फैसला किया है। इस खबर को चंदन ने अपने लाइव फेसबुक चेट के दौरान उन्होंने अपनी वापसी पर कई तरह के खुलासे किए। उन्होंने कहा कि मेरा सम्मान कपिल की दोस्ती से बढ़कर नहीं है।

उन्होंने वापसी के बाद अपने पहले एपिसोड की शूटिंग भी पूरी कर ली हैं। सेट पर कपिल और सुनील की खास तस्वीर कीकू शारदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की। इस तस्वीर में कपिल सेट पर चंदन का दोनों हाथों से स्वागत कर रहे हैं। इस पर कीकू ने एक इमोशनल पोस्ट लिखते हुए कहा है कि अक्सर वही रिश्ते लाजवाब होते हैं जो जमीन से नहीं एहसासों से बने होते हैं।

गौरतलब है कि अगले वीक यह एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा।बहरहाल कपिल और सुनील के बीच चल रहे इस विवाद के बाद कई ऐसी बड़ी चीजें हुई हैं, जिनका असर केवल कपिल और सुनील पर नहीं बल्कि द कपिल शर्मा शो की पूरी टीम पर हुआ है।

कीकू भी लगातार इस शो के साथ बने हुए हैं। उनका कहना है कि कपिल उन्हें कभी कुछ नहीं कहा है। वह भी सुनील को दोबारा जोड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। कीकू लगातार कपिल शो को उठाने में सबसे बड़े सहायक हैं।
सुमोना ने अपना करियर डेली शो से शुरू किया था। उन्हें भी कपिल के शो से लोकप्रियता मिली। वह सुनील और कपिल के विवाद के बाद भी इस शो से जुड़ी हुई हैं

अली असगर कई कॉमेडी शो में दस्तक दे चुके हैं। लेकिन उन्हें भी कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल की दादी से लोकप्रियता मिली। अब वह कृष्णा अभिषेक के साथ ड्रामा कंपनी में नजर आयेंगे। चन्दन प्रभाकर द कपिल शर्मा शो से ही फोकस में आये थे। इस विवाद का असर उनके करियर पर भी पड़ा है। फिलहाल वह कपिल शो में वापस आ गए हैं।

सुनील के नए शो की चर्चा लगातार बनी हुई है। लेकिन अपने बलबूते नया शो लांच करना उनके लिए कठिन है। इससे पहले भी वह कपिल से अलग होकर नया शो ला चुके हैं। हालांकि कम समय ऑफ एयर हो गया था।

इस पुरे विवाद का सबसे बड़ा असर कपिल शर्मा की साफ़ सुधरी इमेज पर पड़ा है।




Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।