पॉपुलर: ढिंचैक पूजा का नया सॉन्ग 'दिलों का शूटर मेरा स्कूटर' रिलीज
(DELHI, DELHI) 'सेल्फी मैंने लेली आज' से फेमस हुई ढिंचैक पूजा का एक नया गाना सामने आया है। इस बार तो पूजा अपने फैन्स के लिए एक नए टाइप का गाना लेकर आई हैं जिसका नाम है 'दिलों का शूटर मेरा स्कूटर'। इस पूरे गाने में पूजा रेड कलर के स्कूटर पर घूमती हुई नजर आ रही हैं। गानें में पूजा खुद को 'क्यूटर' कहती हैं।

बता दें कि इस गाने को 25 जून 2017 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था और तबसे लेकर खबर लिखे जाने तक इसे 5 लाख 13 हजार और 168 व्यूस मिल चुके हैं। बता दें कि इस गाने को अपलोड कनके साथ लिखा है, 'ऑन पब्लिक डिमांड।'

https://www.youtube.com/watch?v=YLF4sKkUzSQ

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।