तब से लेकर आज तक तब्बू का नाम शायद ही किसी एक्टर के साथ जोड़ा गया हो। अब जब दोनों एक्टर एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं, ऐसे में तब्बू ने अपने सिंगल होने को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मैं अजय की ही वजह से सिंगल हूं।
मुंबई मिरर के साथ बात-चीत में तब्बू ने कहा है कि अजय और मैं एक-दूसरे को बहुत लंबे वक्त से जानते हैं। मैं अजय को तब से जानती हूं जब वो मेरे कजिन समीर आर्या के पड़ोस में रहा करते थे। वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त भी रहे हैं। इसके अलावा तब्बू ने यह भी बताया कि समीर और अजय दोनों ही मेरे ऊपर नजर बनाए रखते थे और अगर कोई लड़का मुझसे मिलने आता तो ये दोनों उसे धमकियां देते थे। इसी वजह से आज मैं सिंगल हूं।
अजय और तब्बू ने तक्षक, फितूर, दृश्यम, विजयपथ और हकीकत जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। गोलमाल अगेन में इनके अलावा अरशद वारसी, परिणिति चोपड़ा, कुणाल खेमू और तुषार कपूर भी नजर आएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।