उन्होंने बताया कि आतंकवादी बशीर लश्करी के समूह से जुड़ा संदीप पिछले महीने अनंतनाग में एक थाना अधिकारी फिरोज अहमद सहित छह पुलिस कर्मियों की हत्या के लिये जिम्मेदार था। बाद में एक मुठभेड़ में लश्करी भी मारा गया और इस दौरान संदीप उसके साथ था। उसके खिलाफ सुरक्षा बलों पर हमले के अलावा चार बैंकों में डकैती डालने और लूट की रकम लश्करे-तैयबा सदस्यों के बीच बांटने का मामला दर्ज था। जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि लश्कर-ए-तैयबा में अब अपराधी भी शामिल हो रहे हैं।
आपको बता दें कि 1 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बशीर लश्करी और उसके साथी को मुठभेड़ में मार गिराया था। लश्करी ने जून महीने एक एसएचओ समेत छह पुलिसकर्मियों की हत्या करने में शामिल था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।