रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया, “पाकिस्तानी सेना ने सुबह 7.30 बजे छोटे, स्वचालित हथियारों और मोटार्रों से गोलीबारी शुरू की, जो अब तक जारी हैं।” उन्होंने कहा कि भारतीय सेना इस हमले का प्रभावी और मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
इससे पहले पाकिस्तान ने दावा किया कि पाक के कब्जे वाले कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से हुई संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में भारतीय सैनिकों ने उनके वाहन पर गोलीबारी की जिसके कारण उनके चार जवान नदी में डूब गये।
पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मुजफ्फराबाद से 73 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आठमुकाम में नीलम नदी के पास चल रहे वाहन को निशाना बनाया गया। गफूर ने बताया, "गोलीबारी से वाहन नदी में गिर गया और नियंत्रण रेखा संर्ष विराम उल्लंन की टना में चार सैनिक मारे गये।" उन्होंने बताया कि एक सैनिक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि चार में से तीन की खोज जारी है।
जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान के बीच बार-बार हो रही गोलीबारी को लेकर दोनों देशों के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच सोमवार को वार्ता हुई। वार्ता के दौरान भारतीय पक्ष ने कहा कि सभी संघर्ष विराम उल्लंघन पाकिस्तान सेना ने शुरू किए।
सेना के एक बयान के मुताबिक, “भारतीय डीजीएमओ ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सभी संघर्ष विराम उल्लंघन पाकिस्तानी सेना ने शुरू किए और भारतीय सेना ने केवल उनका माकूल जवाब दिया।”भारतीय अधिकारी ने साथ ही कहा कि 'पाकिस्तान के अग्रणी पदों के सक्रिय समर्थन से एलओसी पर घुसपैठ होती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।