आईसीएआई एग्जाम रिजल्ट 2017 सीपीटी 2017 और सीए फाइनल का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
(DELHI, DELHI) इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CPT 2017 और CA फाइल का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट संस्था की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी वो अब अपना रिजल्ट Icaiexam.icai.org पर देख सकते हैं।
इंस्टीट्यूट ने अपनी वेबसाइट पर भी लिखा था कि रिजल्ट 18 जुलाई को 2 बजे घोषित होगा। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने एक बयान में कहा, आईसीएआई उम्मीदवारों की ऑल इंडिया मेरिट लीस्ट जारी करेगी, जिन्होंने न्यूनतम 55 फीसदी और इससे ज्यादा अंक हासिल किया है और अंतिम परीक्षा के लिए अधिकतम 50वीं रैंक तक जारी होगी."
आपको बता दें कि जून में 1,32,007 स्टूडेंट्स सीए पाइनल की परीक्षा में शामिल हुए थे। देशभर में इसके लिए 372 केंद्र बनाए गए थे। वहीं सीपीटी में 93,262 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट-
अपने रोल नंबर के साथ उम्मीदवार आईसीएआई की आध्‍ािकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाएं। इसके बाद यहां CPT and Final result वाले लिंक पर क्लि करें।
इस लिंक को क्लिक करने पर आपका एक नया पेज मिलेगा । इस पेज पर सीपीटी और फाइल दोनों के रिजल्ट देखने के लिए अलग अलग लिंक दिए गए हैं। संबंधित लिंक पर क्लिक करने पर छात्र को अपना रोल नंबर, पिन कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद एक इमेज कोड देखकर भरना होगा। तीन जानकारियां देने के बाद जब आप सब्मिट बटन पर क्लिक करेंगे तो आपका रिजल्ट सामने होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।