बता दें कि, कविता ने साल की शुरुआत में अपने बेस्ट फ्रेंड रोनित बिस्वास से शादी की थी. कविता और रोनित ने अपने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में केदारनाथ के पास एक शिव पार्वती मंदिर में सात फेरे लिए थे...कविता ने अपनी एक पोस्ट में बताया कि वे मॉरीशस पति रोनित का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए गई हैं. पिछले जन्मदिन यानि ठीक एक साल पहले रोनित ने कविता को प्रपोज किया था.....
गौरतलब है कि, टीवी शो 'एफआईआर' में चंद्रमुखी चौटाला की किरदार निभाकर चर्चा में आईं 36 वर्षीय अभिनेत्री छोटे पर्दे के साथ बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं. कविता 'कहानी घर-घर की', 'कुमकुम' और 'रीमिक्स' जैसे टीवी कार्यक्रमों में अहम भूमिका में दिखी हैं. वह 'मुंबई कटिंग' और 'फिल्लम सिटी' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।