ओडिशा के आसपास भारी बारिश की चेतावनी
(India)
ओडिशा और उसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा के तटीय इलाकों से उठा दबाव अगले 4-5 दिनों में देश के कई उत्तरी और पश्चिमी राज्यों तक जाएगा, जिससे बाढ़ की भी आशंका है। पूर्वी तटीय इलाकों पर बने इस दबाव का सबसे ज्यादा असर ओडिशा पर पड़ेगा। पुरी और गोपालपुर के बीच भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अध्यक्ष एम मोहपात्रा ने बताया, अगले 24 घंटों में दक्षिणी ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना और उत्तरी तटीय आंध्र के इलाकों में भारी बारिश होगी। उधर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव माधवन राजीवन ने एक ट्वीट में कहा, श्देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य इलाकों में अगले 8-10 दिनों में भारी बारिश देखने को मिलेगी।श् सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में चेतावनी जारी की गई है कि अगले कुछ दिनों में भारी बारिश के चलते कई नदियों का जलस्तर अचानक ऊपर जा सकता है, जिससे बाढ़ की पूरी आशंका है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।