मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना अपने को-स्टार निहार पांड्या के साथ शूटिंग कर रही थीं। जब एक एक्शन सीन के दौरान दोनों तलवारबाजी कर रहे थे, तभी गलती से तलवार कंगना के सिर पर जा लगी और उनके सिर से खून बहने लगा। कंगना को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि कंगना को माथे पर 15 टांके आए हैं। वह फिलहाल डॉक्टर्स की देखरेख में हैं और कुछ दिनों तक हॉस्पिटल में ही रहेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीन के लिए बॉडी डबल बुलाया गया था, लेकिन कंगना खुद ही सीन को शूट करना चाहती थीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।