आखिर क्यों अबराम का चेहरा छुपा रहे हैं शाहरुख, कही ये तो नहीं है वजह?
(India) यूं तो शाहरुख खान अपने बच्चों को लेकर बड़े फ्रेंडली हैं और अक्सर उन्हें साथ लेकर मीडिया से रूबरू होते हैं। लेकिन हाल ही में किंग खान की जो फोटोज सामने आई हैं, वो कुछ और ही बयान कर रही हैं। दरअसल, ये फोटोज मुंबई एयरपोर्ट की है। जहां उनके साथ अनुष्का शर्मा भी दिखीं। ये दोनों अपनी फिल्म जब हैरी मेट सेजल का प्रमोशन करके दुबई से वापस लौट रहे थे। इस दौरान शाहरुख के छोटे बेटे अबराम भी उनके साथ थे। जिन्हें किंग खान ने अपनी गोद में ऐसे छुपाया था कि कोई भी मीडियापर्सन उनकी फोटोज क्लिक नहीं कर पा रहा था।
शाहरुख का ये प्रोटेक्टिव बिहेवियर उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग था। क्योंकि, वो कभी ऐसा बर्ताव नहीं करते हैं। या फिर इसकी वजह सुहाना के साथ हुआ वो इंसिडेंस भी हो सकता है, जब मीडियावालों ने उन्हें अकेला देख 'ट्यूबलाइट' की स्क्रीनिंग के दौरान घेर लिया था

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।