(India)
देश के तीन राज्यों के पुलिस विभाग में युवाओं के लिए बंपर नौकरियां निकली हैं। सबसे ज्यादा बिहार में नौ हजार से ज्यादा सिपाहियों के पद भरे जाएंगे। झारखंड में पुलिस रेडियो सब-इंस्पेक्टर और रेडियो ऑपरेटर के कुल 792 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं, मध्यप्रदेश में 611 सब-इंस्पेक्टर नियुक्त किए जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।