सलमान के होते डब्बाबंद कैसे होगी रेमो की डांस बेस्ड फिल्म...हो गया फ़ाइनल फैसला
(DELHI, DELHI) काफी समय से सलमान खान और रेमो डीसूज़ा की डांस फिल्म को लेकर काफी गहमागहमी चल रही है और अब हाल ही में खबर आई कि सलमान ने फिल्म को टाटा कह दिया है। सूत्रों की मानें तो फिल्म में सलमान एक बेटी के पिता बनने के लिए तैयार नहीं थे। जबकि उनका कहना था कि वरूण धवन ये रोल ज़्यादा अच्छे से कर लेगा। फिर खबर आई कि फिल्म डिब्बाबंद हो गई।

अब फिल्म की हीरोइन जैकलीन फर्नांडीज़ ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म डिब्बाबंद नहीं हुई है। बस फिल्म थोड़ी सी पोस्टपोन हो गई है क्योंकि स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव चाहिए थे। फिल्म में सलमान को हीरो लेने की बात पर रेमो ने कहा कि मैं ये साबित करना चाहता हूं कि सलमान खान भी बहुत बढ़िया प्रोफेशनल डांसिंग कर सकते हैं। इसलिए मैं इतनी मेहनत करूंगा कि सलमान खान पर उंगली ना उठे।

रेमो डीसूज़ा की मानें तो फिल्म में सलमान खान को केवल इसलिए फाइनल किया गया क्योंकि इस फिल्म के लिए ऐसे इंसान की ज़रूरत थी जो बिल्कुल भी डांस नहीं जानता है। और सलमान से बेहतर ये काम कौन कर सकता है। अब देखना है कि फिल्म कब बनना चालू होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।