इससे पहले हरियाणा बीजेपी के मुखिया सुभाष बराला की प्रेस कॉन्फ्रेंस के चंद मिनटों बाद ही विकास बराला थाने पहुंच गया। वहीं इससे पहले सुभाष बराला ने कहा कि उनका बेटा विकास चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुका है और पुलिस की जांच में सहयोग करेगा। आपको बता दें कि विकास बराला शुक्रवार (चार अगस्त) को वर्णिका के साथ हुई छेड़छाड़ की वारदात का मुख्य आरोपी है। विकास पर आईएएस ऑफिसर की बेटी की कार का पीछा करने और अपहरण की कोशिश करने जैसे गंभीर आरोप हैं।
सुभाष बराला ने कहा कि वह कानून का सम्मान करते हैं और विकास पहले भी जांच में सहयोग कर चुका है। विकास को बुधवार को पुलिस की ओर से पूछताछ के लिए समन भेजा गया था। उन्हें 11 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचना था लेकिन वह नहीं पहुंचा। शुक्रवार को पहले विकास को गिरफ्तार किया गया और फिर कुछ ही मिनटों बाद जमानत भी मिल गई थी।
विकास के साथ इस मामले में उसका एक दोस्त भी शामिल था लेकिन दोस्त का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। इससे पहले मंगलवार को सुभाष बराला ने कहा था कि इस मामले की शिकार युवती उनकी बेटी की तरह है। इस मामले की जांच को किसी भी तरह से प्रभावित करने की कोशिश नहीं की जा रही है। बराला ने कहा था कि उनकी पार्टी महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा में विश्वास रखती है।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।