सनी लियोन ने इस शख्स को बांधी राखी, रहता हैं सबसे करीब
(DELHI, DELHI) सनी लियोन ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया लेकिन बिल्कुल अलग ढंग से। दरअसल वह लंदन से लौट रही थीं तो उन्होंने फ्लाइट में अपने बॉडीगार्ड युसूफ को राखी बांधी। हालांकि युसूफ को राखी बांधते हुए सनी लियोन की तस्वीर भी सामने आई है। यह तस्वीर काफी वायरल भी हो रही है।

सनी ने एक बेटी को गोद लिया है। यह बच्ची महाराष्ट्र के लातूर की है। इसका ऑफिशि‍यल नाम नि‍शा कौर वेबर है। बताया गया है कि इस बच्ची को सनी लियोनी के गोद लेने से पहले 11 कपल रिजेक्ट कर चुके थे।

सनी लियोन ने फिल्म 'बादशाहो ' में 'पिया मोरे गाने' पर आइटम नंबर किया है। पिछले दिनों रिलीज हुए इस गाने में सनी और इमरान की केमिस्ट्री की बहुत चर्चा है। बता दें कि गाना देसी टच लिए है। बादशाहो एक एक्शन फिल्म है और इसे इमरजेंसी के दौर की एक घटना से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।