पति के सीने पर बैठकर पीती पति का खून..हो गयी मौत
(DELHI, DELHI) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सदईपुर गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला पर आरोप है कि वह रात के समय अपने पति के सीने पर बैठकर खून पीती थी, जिसके बाद उसके पति की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साबित्री नामक महिला पर उसके ससुराल वालों ने जादू टोने का आरोप लगाया है। साबित्री की सास का कहना है कि कुछ दिनों पहले साबित्री ने पति को नहलाया था। इसके बाद उसने त्रिशूल के पास पति को लेटा दिया। सास का आरोप है कि वह अपने पति के सीने पर बैठ गई और उसका खून पी रही थी। हालांकि, अभिजीत की मौत से पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसे तीन बोतल खून की चढ़ाई गई थी।
जब इस बारे में पड़ोसियों से पूछा गया तो कई ने कहा कि साबित्री रात में अजीबोगरीब तरह से चलती थी। वहीं, गांववालों ने साबित्री के परिवार पर हमला बोल दिया, जिसके बाद पुलिस को बचाने के लिए आना पड़ा। पुलिस ने साबित्री को हिरासत में ले लिया है और जांच कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।