राजनीती का भंवर : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, सरेआम हुई हत्या से पूरे शहर में सनसनी
(Kota, Kota) राजस्थान के कोटा में गुरूवार देर रात सरेआम स्थानीय भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई । भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मालवीय की सरेआम हुई हत्या से पूरे शहर में सनसनी फैल गई ।

मालवीय की हत्या के बाद परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर शव लेने से इंकार कर दिया,हालांकि शुक्रवार देर शाम प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा की गई समझाइश के बाद परिजनों ने शव ले लिया और फिर अंतिम संस्कार कर दिया । दुर्गश की हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है । दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है ।

कोटा शहर के अतिरक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार ने बताया कि मृतक के सिर में गोली लगी और इसी कारण उसकी मौत हुई है । उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदिर्शयो से मिली जानकारी के अनुसार कोई अज्ञात व्यक्ति दुपहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर आया और मालवीय पर फायिरंग करके चला गया । उन्होंने बताया कि भीमगंज मंडी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।