परिणीति ने कहा, मेरा और रणवीर सिंह का ड्रीम है कि हम न्यूटैला बाथटब को न्यूटैला से भरें और उसमें कूदें। परिणीति के ऐसा बोलने पर नेहा पूछती हैं क्या आप दोनों साथ में? तो परिणीति ने कहा, हां और हम कपड़े पहनकर जाते। चिंता मत करो और इसे ज्याद स्कैंडलाइज मत करो।
परिणीति ने बताया कि वो सैफ पर फिदा थीं और ये बात उन्होंने करीना को भी बताई थी। सैफ की फोटो जिन भी चिप्स के पैकेट्स पर छपी होती उन्हें मैं अपने पास रख लेती थी। मैंने ये बात सैफ-करीना दोनों को बताई थी। यहां तक की अब भी जितनी बार मैं करीना से मिलती हूं, उतनी ही बार ये बात बताती हूं और अब तो वो भी बोर हो गई हैं ये सब सुनकर।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।