दिल्ली में सीधे इंटरव्यू के जरिए कई पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, ऐसे करें आवेदन
(DELHI, DELHI) दिल्ली के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ने सीनियर रेजिडेंट के कुल 79 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। सभी नियुक्तियां वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से होंगी। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथि को निर्धारित पते पर पहुंच कर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इससे पहले डाक से आवेदन भेजना होगा। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। पद, योग्यता और इंटरव्यू से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए आगे पढ़ें :
सीनियर रेजिडेंट, कुल पद : 79 (अनारक्षित-46)
विषय के अनुसार रिक्तियों का विवरण
ऑर्थोपेडिक, पद : 08 (अनारक्षित-04)
पैथोलॉजी,पद : 02 (अनारक्षित)
आई,पद : 03 (अनारक्षित-01)
इंटरव्यू की तिथि : 29 अगस्त 2017 (सुबह 11 बजे से )
मेडिसिन,पद : 07 (अनारक्षित-04)
सर्जरी,पद : 07 (अनारक्षित-04)
स्किन,पद : 01 (अनारक्षित)
इंटरव्यू की तिथि : 30 अगस्त 2017 (सुबह 11 बजे से )
पीडियाट्रिक्स,पद : 13 (अनारक्षित-06)
ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गाइनी,पद : 19 (अनारक्षित-10)
इंटरव्यू की तिथि : 31 अगस्त 2017 (सुबह 11 बजे से )
एनेस्थीसिया,पद : 14 (अनारक्षित-09)
फॉरेंसिक मेडिसिन,पद : 01 (अनारक्षित)
रेडियोलॉजी,पद : 04 (अनारक्षित-03)
इंटरव्यू की तिथि : 01 सितंबर 2017 (सुबह 11 बजे से )
योग्यता : एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त हो। संबंधित स्पेशिएलिटी में पीजी डिग्री या पीजी डिप्लोमा या डीएनबी हो। साथ ही दो साल का कार्यानुभव हो।
दिल्ली मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन हो।
-तीन वर्षीय सीनियर रेजिडेंसी (रेगुलर और एड-हॉक) पूरा न की हो।
सूचना : एमबीबीएस डिग्री के साथ संबंधित स्पेशिएलिटी में दो साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार को एडहॉक बेसिस पर नियुक्ति दी जाएगी
अधिकतम आयु (21 अगस्त 2017 को)
-33 वर्ष पीजी डिग्री और पीजी डिप्लोमा धारकों के लिए।
-35 वर्ष पोस्ट डॉक्टोरल डिग्री धारकों के लिए।
-एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
वेतनमान : 67,700 से 2,08,700 रुपये। साथ में अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
नियुक्ति अवधि : तीन वर्ष।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।