15 साल में पहली बार सलमान के घर नहीं विराजेंगे गणपति बप्पा
(DELHI, DELHI) 15 साल में पहली बार सलमान के घर नहीं विराजेंगे गणपति बप्पा
1/215 साल में पहली बार सलमान के घर नहीं विराजेंगे गणपति बप्पा
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान कई सालों से अपने बांद्रा स्थित घर में ग्लैक्सी अपार्टमेंट में गणपति बप्पा को विराजते आ रहे हैं। लेकिन इस बार सलमान के घर में गणपति बप्पा नहीं विराजेंगे। दरअसल, इस बार सलमान अपने घर की जगह बहन अर्पिता के घर पर गणपति जी की स्थापना करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि 15 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है।

दरअसल, सलमान फिलहाल अबु धाबी में 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में बिजी हैं जिस वजह से उनके परिवार वालों ने ये फैसला लिया है कि इस बार गणेश जी अर्पिता के घर विराजेंगे।बता दें कि पिछले साल भी सलमान फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग की वजह से गणेश उत्सव में शामिल नहीं हो पाए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।