टॉयलेट एक प्रेम कथा ने तोड़े कमाई के कई बम्पर रिकॉर्ड..
(DELHI, DELHI) अक्षय कुमार स्टारर फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन अब नई ऊंचाई छूने को तैयार है। फिल्म ने दूसरे हफ़्ते के पहले रविवार को भी जबरदस्त कमाई कर इस बात को स्पष्ट कर दिया है और साथ ही अक्षय की दो फिल्मों के रिकार्ड भी टूट गए हैं।

प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में बनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा 11 अगस्त को रिलीज़ हुई थी और फिल्म ने 10वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आठ करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन कर लिया है, जिसे बेहतरीन माना जा सकता है। शनिवार को भी फिल्म ने छह करोड़ 75 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। टॉयलेट एक प्रेम कथा का कुल कलेक्शन अब 115 करोड़ पांच लाख रूपये हो गया है। अक्षय कुमार ने अपनी इस फिल्म जरिये बॉक्स ऑफ़िस पर सबसे तेज़ 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था और अब उन्हीं की फिल्मों के रिकॉर्ड भी टूटने लगे हैं।

टॉयलेट ने हॉलीडे के 113 करोड़ रूपये और हाउसफुल 3 के 109 करोड़ रूपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है जबकि हाउसफुल 2 का 116 और जॉली एलएलबी 2 का 117 करोड़ रूपये का लाइफ टाइम कलेक्शन पार करना अब सम्भवतः बस एक दिन की बात रह गई है। बता दें कि रुस्तम ने 128 करोड़ और एयरलिफ़्ट ने 129 करोड़ रूपये की कमाई की है। श्री नारायण सिंह निर्देशित टॉयलेट एक प्रेम कथा ने स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के दिन 20 करोड़ रूपये बटोरे थे।




















—
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।