रास्ते में कुछ लड़कों ने उसे जबरन पकड़ लिया। उसे धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर आवाज निकाली तो ब्लेड मार देंगे। फिर सभी लड़कों ने पास ही एक कमरे में ले जाकर हैवानियत का ऐसा गंदा कार्य को अंजाम दिया जिसके बारे में सोच कर भी इंसानियत को शर्म आ जाए। कुकर्म के दौरान जब छात्र ने अपना बचाव करना चाहा और भागने लगा तो उसके गर्दन पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया।
भाग रहे छात्र से कुकर्म में शामिल लड़कों ने उसे बेल्टों और घूसों से मारना शुरू कर दिया। बताया जा रहा कि इस कुकर्म की वारदात में एक लड़का वह भी है जिस पर अभी कुछ दिन पहले ही मोबाइल चोरी को लेकर वीडियो पब्लिक ने उसकी पिटाई की बनाकर भेजी थी। वहीं, पुलिस ने नाबालिग होने की वजह से उसे कुछ ही घंटे बाद छोड़ दिया गया था। दरसअल इस इलाके में इनका पूरा ग्रुप है जिनसे स्थानीय निवासी बहुत ही परेसान हैं।
कहा जा रहा है कि आसानी से छूट जाने की वजह से इनके हौसले इतने बुलंद हो गए कि इन्होंने आज इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। वहीं, पीड़ित के परिवार औऱ स्थानीय निवासियों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पीड़ित छात्र को बाबू जगजीवनराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल थाना भलस्वा डेरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।