वेब इंटरफेस पर व्हाट्सएप स्टेट्स आइकन को न्यू चैट ऑप्शन के बायीं तरफ दिया गया है। इसका आइकन सर्कुलर आकार का है। जैसे ही इस यूजर आइकन पर क्लिक करेंगे स्क्रीन का रंग बदलकर काला हो जाएगा। यहां से यूजर्स अपने व्हाट्सएप फ्रेंड्स का स्टेट्स देख सकते हैं। जिस भी व्यक्ति का आप स्टेट्स देखना चाहते हैं उसके नाम पर क्लिक करें। स्टेट्स आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
आपको बता दें कि मोबाइल वर्जन की ही तरह वेब इंटरफेस पर भी व्हाट्सएप स्टेट्स केवल अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ ही शेयर किया जा सकता है। साथ ही यह 24 घंटे बाद अपने आप ही गायब हो जाता है। इसके साथ ही यूजर्स यह भी तय कर पाएंगे की कौन उनका व्हाट्सएप स्टेट्स देख सकता है। इसके लिए तीन विकल्प दिए गए हैं, जिसमें My Contact, My Contact except और Only share with शामिल है। हालांकि, यह डिफॉल्ट रूप से कॉन्टैक्ट के सभी यूजर्स को दिखाई देगा। व्हाट्सएप ने इससे पहले पुष्टि कर बताया था कि स्टेट्स फीचर पूरी तरह से इनक्रिप्टेड है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।