नए फीचर के तहत 5,000 रुपये तक के UPI ट्रांजेक्शन बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से किए जा सकेंगे। यूजर्स को ऐप की सेटिंग में जाकर फिंगरप्रिंट या फेस ID विकल्प को एक्टिव करना होगा और बैंक अकाउंट लिंक करना होगा। खास बात यह है कि यूजर का बायोमेट्रिक डेटा डिवाइस में ही सुरक्षित रहता है और इसे कंपनी या बैंक स्टोर नहीं करते। यह सुविधा नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार लागू की गई है।
वहीं, कार्डलेस ATM विड्रॉल फीचर के जरिए अब बिना ATM कार्ड के भी कैश निकाला जा सकता है। इसके लिए ATM स्क्रीन पर UPI कैश विड्रॉल विकल्प चुनकर QR कोड स्कैन करना होगा और UPI PIN डालते ही कैश मिल जाएगा। इस सुविधा के तहत एक बार में अधिकतम 10,000 रुपये तक निकाले जा सकते हैं। यह कदम डिजिटल पेमेंट को और आसान, तेज और सुरक्षित बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।