बता दें कि जयपुर की रहने वाली जयश्री सोनी ने 2008 में सुनयना टीवी सीरियल से छोटे पर्दे पर कदम रखा था। इसके बाद उन्हें कई टीवी सीरियल्स में काम मिल गया। इनमें 'कभी ऐसा सोचा न था', 'अग्निपरीक्षा जीवन की गंगा', अदालत, फीयर फाइल्स और सावधान इंडिया शामिल हैं। कुछ समय छोटे पर्दे पर काम करने के बाद जय श्री सोनी ने बड़े पर्दे पर कदम रखा और फिल्म 'गॉड ऑफ मैसेंजर' से फिल्मों में डेब्यू किया। बता दें कि फिल्म में गुरमीत राम रहीम सिंह, डेनियल कालेब, फ्लोरा सैनी, जय श्री सोनी और जय सिंह राजपूत फिल्म में नजर आए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।