कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस रचना की एक सड़क दुर्घटना में मौत ...
(DELHI, DELHI) टीवी शो महाकाली के एक्टर गगन कंग और अरिजीत लवानिया की कार दुर्घटना से हुई मौत से अभी लोग उबरे ही नहीं थे कि एक और टीवी एक्ट्रेस की मौत की खबर सामने आई है। दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक जानी मानी कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस रचना की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके साथ मौजूद लोगों में एक और एक्टर की जान गई है, वहीं दूसरे कुछ एक्टर घायल हुए हैं। खबरों के मुताबिक 23 साल की रचना और उनके सह-कलाकार जीवन, कार से कुक्के सुब्रमण्यम मंदिर जा रहे थे। जीवन ड्राइव कर रहे थे. उनके साथ पांच अन्य साथी भी थे।

खबरों के मुताबिक ये सभी कुक्के सुब्रमण्यम मंदिर में एक और साथ कार्तिक का जन्मदिन मनाने वाले थे। मगर रास्ते में मगाड़ी तालुक के पास ही उनकी गाड़ी ट्रेक्टर से जा टकराई। ऐसा कहा जा रहा है कि रचना और जीवन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 अन्य साथियों को चोट आी है। इस मामले में एनएच 48 की कुडुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और वो मामले की जांच कर रहे हैं।
बता दें कि रचना ने महानदी, त्रिवेणी संगम और मधुबाला जैसी सीरियल्स में अपने अभिनय से सबको अपना फैन बना दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।