बंद होगा सोनी टीवी का शो 'पहरेदार पिया की' , 28 अगस्त से ऑफ एयर ...
(DELHI, DELHI) सोनी टीवी का शो पहरेदार पिया की प्रसारण के पहले दिन से ही विवादों में घिरा हुआ था. पहले इसको प्राइम टाइम 8:30 से धकेलकर रात 10:30 बजे किया गया. लेकिन चैनल को लगा कि यह शो उस स्लॉट में फिट नहीं बैठता है. इसलिए उन्होंने इसे लेकर बड़ा फैसला ले लेते हुए शो को बंद करने का फैसला किया है. यह 28 अगस्त से ऑफ एयर हो गया है. इस रह सोनी की एक विवादित लव स्टोरी को विराम लग गया है.

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की टीम ने इस बात की पुष्टि की है. सोनी ने अपनी स्टेटमेंट कहा है, “28 अगस्त, 2017 से हम अपने शो पहरेदार पिया की को बंद कर रहे हैं. हम समझते हैं कि यह फैसला सीरियल की टीम से जुड़े लोगों के लिए हताशा भरा होगा....हम सभी कलाकारों, प्रोड्यूसर और चाहने वालों के आभारी हैं. हम चाहते हैं कि आप हमारे बाकी शो देखते रहें और उनको ऐसा ही प्यार दें

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।