पुलिस का कहना है कि भीमानंद महाराज यूपी के चित्रकूट के चमरौहा गांव का निवासी है। उस पर देह व्यापार का रैकेट चलाने जैसे घिनौने आरोप लग चुके हैं। हालांकि, अपनी करतूतों को छिपाने के लिए बाबा ने दिल्ली के बदरपुर मंदिर में उसने अपना साईं मंदिर भी बनावाया था। यह भी जानकारी सामने आई है कि वह लोगों को झांसे में लेने के लिए खुद को साईं बाबा का अवतार बताता था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, भीमानंद का असली नाम शिवमूरत द्विवेदी है।
पुलिस का कहना है कि यह शुरुआत से बाबा नहीं था, बल्कि शुरुआत में भीमानंद दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित एक पांच सितारा होटल में गार्ड नौकरी करता था। जाली कर्मों के जरिये उसने सिर्फ 12 वर्ष में उसने करोड़ों की संपत्ति बना ली थी। जानकारी मिली है कि उसके 13 बैंक खातों में 90 लाख रुपये हैं। इतना ही नहीं उसके तीन लग्जरी कारें भी हैं। यह भी बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट से होने वाली कमाई से ही वह अपने महंगे शौक पूरे करता था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।