एस श्रीसंत अब फिल्मी पिच पर दर्शकों को अपनी एक्टिंग की स्विंग दिखाने को तैयार...ट्रेलर रिलीज़
(DELHI, DELHI) मैच फिक्सिंग के आरोप में क्रिकेट की दुनिया में बदनामी का दाग लगा बैठे तेज़ गेंदबाज एस श्रीसंत अब फिल्मी पिच पर दर्शकों को अपनी एक्टिंग की स्विंग दिखाने को तैयार हैं। वो फिल्म अक्सर -2 से अपनी नई पारी शुरू करेंगे, जिसका ट्रेलर लॉन्च किया गया है।

मुंबई में ट्रेलर लांच के मौके पर श्रीसंत ने कहा कि वो अपने पुराने अतीत से निकल कर आगे बढ़ चुके हैं। अब इस बारे में जो पूछना है क्रिकेट बोर्ड से पूछिए, उनसे नहीं क्योंकि वो अब ये देखने में दिलचस्पी रखते हैं कि लोग उन्हें कैसा एक्टर मानते हैं , न कि क्रिकेटर। अनंत नारायण महादेवन निर्देशित ज़रीन खान और गौतम रोड़े स्टारर अक्सर का ये दूसरा भाग, श्रीसंत का बॉलीवुड डेब्यू है। वो साऊथ में फिल्में कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में आना उनके लिए बड़ा अवसर है। अच्छा काम मिलता रहेगा तो जरूर करते रहेंगे। अब उनका सारा ध्यान अपने पहले मैच ( फिल्म रिलीज़ ) पर है जो छह अक्टूबर से शुरू होगा। इस मौके पर डायरेक्टर अनंत महादेवन ने बताया कि कहानी के हिसाब से उन्हें एक क्रिकेटर किरदार की ही जरुरत थी और संयोग से उन्हें श्रीसंत मिल गए।

अक्सर 2 , 2006 में आई इमरान हाशमी और उदिता गोस्वामी स्टारर फिल्म का सीक्वल है। फिल्म का ट्रेलर काफ़ी बोल्ड है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।