(DELHI, DELHI)
इन दिनों सोशल मीडिया पर 'बाहुबली-2' फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वो पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के साथ शॉपिंग करती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर इस फोटो के साथ ये खबर भी तेजी से वायरल हो रही है कि दोनों एक साथ शादी की शॉपिंग कर रहे हैं। इस फोटो में तमन्ना ज्वैलरी शोरूम में अब्दुल रज्जाक के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री भी काफी अच्छी है। लेकिन शादी की खबरें शॉकिंग हैं क्योंकि अब्दुल पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों के बाप भी हैं। दरअसल, ये फोटो दुबई के एक ज्वैलरी शो रूम की ओपनिंग की है। जिसमें दोनों साथ खरीददारी करते दिख रहे हैं। खबरों की मानें तो ये फोटो साल 2013 की है और ये दोनों शॉपिंग नहीं बल्कि उस ज्वैलरी शॉप की ओपनिंग करने के लिए गए थे। उस वक्त भी ये फोटो काफी वायरल हुई थी और अब 4 साल बाद फिर से ऐसा ही हुआ है। बता दें कि तमन्ना साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन बॉलीवुड में उन्हें सक्सेस नहीं मिली पाई। हाल ही में वो प्रभास स्टारर 'बाहुबली-2' में नजर आई थीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।