CRIME : जब लड़की के पेट में हुआ दर्द तो खुला मामले से पर्दा..जाने पूरा मामला ..
(DELHI, DELHI) दिल्ली से सटे हरियाणा के सूरजकुंड इलाके में एक किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात तो यह है कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी पेट में दर्ज होने की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंची। जांच में पता चला कि लड़की पांच महीने की गर्भवती है। दुष्कर्म का आरोप पड़ोस के एक युवक पर लगा है। पूछताछ करने पर किशोरी ने बताया कि पड़ोसी युवक पिछले करीब 6-7 महीने से जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

किशोरी ने बयान दिया है कि पड़ोस में रहने वाला मंजीत छह-सात महीने पहले उसके घर आया था। उस समय किशोरी घर पर अकेली थी। उसने डरा धमकाकर छात्र के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब भी वह घर अकेली होती आरोपी घर में उसके साथ दुष्कर्म करता। एक सितंबर को किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो परिवार वाले उसे बादशाह खान अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद किशोरी को गर्भवती बताया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। रविवार को पुलिस ने छात्र के बयान मामला दर्ज कर लिया। उधर मामले की जांच अधिकारी उपनिरीक्षक माया रानी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के गर्भपात कराने के संबंध में डॉक्टरों से सलाह मांगी गई है। डॉक्टरों का बोर्ड जो सलाह देगा, उसी अनुसार कार्रवाई होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।