पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट करने से इन्कार कर रही है। दरअसल, रात करीब आठ बजे पुलिस को बुराड़ी बाइपास स्थित कोरोनेशन पार्क के गेट पर युवक और महिला के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों करीब सात बजे कोरोनेशन पार्क पहुंचे थे। एक घंटे तक बातचीत करते रहे। इसके बाद महिला भागती हुई पार्क के गेट तक आई। तभी युवक ने पीछे से आकर पहले उसे गोली मारी, फिर खुद की कनपटी पर गोली मार ली।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।