CRIME : कैदी की गोली मारकर हत्या, पेशी के दौरान घात लगाकर किया हमला ..
(Patna, Patna) पटना के बाढ़ कोर्ट में एक कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पेशी के दौरान घात लगाकर यह हमला किया गया। इसमें दो अन्य कैदी जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक अपहरण और हत्या के आरोप में बंद गुडडू सिंह को एडीजे 2 की कोर्ट से बाहर निकलते ही 4 हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग की।
इस बीच बख्तियारपुर की रावयच का टुनटुन सिंह जो हत्या के दूसरे मामले में पेशी पर आया था वह भी घायल हो गया। हमला इतना अचानक हुआ की पुलिस संभल नहीं पाई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।