इसके साथ ही किमी की 'टार्ज़न' भी सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में किमी ने काफी हॉट सीन्स दिए थे। किमी ने अपने करियर के अच्छे समय में फोटोग्राफर और फिल्मेकर शांतनु शूरी से शादी कर ली थी। दोनों ऑस्ट्रेलिया में रहने लगे। दोनों का एक बेटा सिद्धार्थ भी है। बता दें किमी ने साल 1985 में फिल्म 'पत्थर दिल' से बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने मेरा लहू, दरिया दिल, गैर कानूनी और जैसी करनी वैसी भरनी फिल्मों में भी काम किया है। किमी की आखिरी फिल्म 1992 में 'जुल्म की आंधी' रही है। इस फिल्म के बाद ही उन्होंने बॉलीवुड से सन्यास ले लिया था और शादी करके अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।