पदम श्री से सम्मानित मशहूर एक्टर टॉम ऑल्टर को हुआ कैंसर..
(DELHI, DELHI) 90 के दशक के मशहूर एक्टर टॉम ऑल्टर इस वक्त बोन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बॉडी पेन की शिकायत के बाद उन्हें मुंबई के सिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इस बीमारी के बारे में पता चला। इस बात की पुष्टि उनके बेटे जैमी ने की है। वो इस वक्त कैंसर की चौथी स्टेज पर हैं। 67 साल के टॉम फिल्म और थियेटर का जाना-माना नाम है। साल 2008 में उन्हें भारत सरकार ने पदम श्री से सम्मानित किया था। बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि एक्टिंग में आने से पहले टॉम ऑल्टर एक खेल पत्रकार थे और उन्होंने 90 के दशक में सचिन तेंदुलकर का इंटरव्यू भी लिया था।
चाय और शायरी के शौकीन टॉम ऑल्टर ने करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की है। अल्टर ने एक इंटरव्यू में कहा था, मैंने राजेश खन्ना के साथ एक्टिंग की, सुनील गावस्कर के साथ क्रिकेट खेला, शर्मिला टैगोर के साथ अभिनय किया, पटौदी साहब, मिल्खा सिंह से मिला, दिलीप कुमार, देव आनंद, राजकपूर के साथ काम करने मुझे का मौका मिला।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।