बता दें कि प्रद्युम्न की हत्या मामले में जांच अब सीबीआई करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य सरकार मामले की जांच सीबीआई से कराने को तैयार है। वहीं आज हरियाणा पुलिस को भी इस मामले में चार्जशीट दाखिल करनी है। दरअसल हत्या के बाद बढ़ते बवाल को देखते हुए राज्य की पुलिस ने ऐलान किया था कि वो सात दिनों में इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर देगी। लेकिन अब सवाल ये उठ रहा है कि कि मामले की सीबीआई जांच होनी है तो क्या ऐसे में आज पुलिस चार्जशीट दाखिल करेगी। वहीं रेयान इंटरनेशनल स्कूल के नॉर्थ जोन के हेड फ्रांसिस थॉमस की पुलिस रिमांड अवधि भी आज खत्म हो रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।