अस्पातल में पीड़ित नाबालिग ने डॉक्टर और अपने माता-पिता को उस पर हुए हैवानियत की दास्तां सुनाई। पीड़िता ने बताया कि उसका कजन भाई अक्सर घर पर आकर उसका यौन शोषण करता था। उसने बताया कि माता-पिता काम के सिलसिले में घर के बाहर जाते थे।
तब उसका कजन भाई उसके साथ यौन शोषण करता था। पीड़ित नाबालिग कहा कि डर के कारण उसने किसी को भी इस घटना के बारे में नहीं बताया। यहां तक की उसने अपने मां-बाप को भी इसके बारे में कुछ नहीं बताया। नाबालिग के इस बयान के बाद पुलिस ने उसके कजन भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।