SSB की यह 14वीं बटालियन यहां पर उनकी सुरक्षा में तैनात...
(DELHI, DELHI) जम्मू कश्मीर में श्रीनगर हाईवे पर जवाहर सुंरग के पास तैनात एक सशस्त्र सीमा बल की एक टुकड़ी पर एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में SSB के एक हेड कास्टेबल शहीद हो गए है और 5 जवान घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि यह हमला जम्मू से सटे बनिहाल के पास एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप पर हुआ है। जो बॉर्डर पर सड़क बना रही थी SSB की यह 14वीं बटालियन यहां पर उनकी सुरक्षा में तैनात थी। सूत्रों के मुताबिक कैंप पर अचानक से गोलीबारी शुरू हो गयी और फिर थोड़े ही देर में वह रुक भी गई। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। और हमलावरों की तलाश जारी है।

हाल ही के दिनों में सुरक्षाबलों को मौत के घाट उतारा है। व कई आतंकी हमलों को नाकाम किया है। तभी से माना जा रहा था। कि आतंकी बौखलाहट में किसी भी हमले की अंजाम दे सकते हैं।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।