BHU की छात्राएं बनीं दुर्गा, विरोध में छात्रा ने मुंडवाया सिर
(DELHI, DELHI) बनारस में बीएचयू की छात्राएं सड़क पर उतर आई हैं। इन दिनों में BHU में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बीएचयू कैंपस में कला भवन के सामने एक छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में सैकड़ों की संख्या में बीएचयू की छात्राओं ने शुक्रवार को न केवल बीएचयू के अंदर महिला महाविद्यालय का गेट बंद कर दिया, बल्कि बीएचयू का मेन गेट सिंह द्वार भी बंद कर धरने पर बैठ गई।
छात्राओं ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। अहम बात ये है कि पीएम मोदी के बनारस दौरे संभावित रास्तों में से ये भी एक मार्ग है। डीरेका से तुलसी मानस मंदिर और दुर्गा मंदिर जाने का प्रधानमंत्री का यही संभावित मार्ग है जहां छात्राएं सड़क पर बैठी हैं। कि पीड़ित छात्रा ने विरोध स्वरुप अपना सिर मुंडवा लिया है। भारी संख्या में पुलिस बल को बीएचयू मेन गेट और धरना स्थल पर तैनात किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।