वहीं केस मिलने के बाद सीबीआई की तीन सदस्यी टीम आज सुबह गुरुग्राम को भोंडसी स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल पहुंची। यहां पहुंचते ही जांच एजेंसी ने स्कूल में वारदात वाले स्थान पर गए और स्थिति का मुआयना किया। वहीं इसके बाद दोपहर में फॉरेंसिक टीम भी वहां पहुंची। 12 सदस्यों की टीम ने भी स्कूल पहुंच स्थिति का जायजा लिया।
सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने कहा कि एजेंसी ने केंद्र सरकार से शुक्रवार को एक अधिसूचना प्राप्त होने के बाद जांच अपने हाथ में ले ली। प्रक्रिया के अनुसार उसने गुरूग्राम पुलिस की प्राथमिकी फिर से दर्ज की। अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने उपरोक्त मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है जो गु्रूग्राम के भोंडसी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 हथियार कानून की धारा 25 पोक्सो कानून की धारा 12 और किशोर न्याय कानून की धारा 75 जिसे भारतीय दंड संहिता की धारा 34 के साथ पढ़ा जाए के तहत दर्ज किया गया था।
सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की एक टीम ने देर शाम गुरूग्राम पुलिस आयुक्त के कार्यालय का दौरा भी किया। दूसरी कक्षा का छात्र प्रद्युम्न आठ सितम्बर को स्कूल परिसर में मत पाया गया था । इस मामले में उसी दिन स्कूल के एक बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया था। इस बीच प्रद्युम्न के पिता वरूण ठाकुर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने देश के शीर्ष नेताओं से अपील की है कि इस संवेदनशील मामले की सीबीआई जांच तेजी से कराई जाए। हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को ही रेयान स्कूल के कार्यकारी अधिकारी रेयान पिंटो और ट्रस्टी अगस्तीन पिंटो और ग्रेस पिंटों को समन भेज 26 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया था। पुलिस ने यह समन पिंटो परिवार की याचिका पंजाब एवं हरियाणा कोर्ट में खारिज होने के बाद भेजी थी। लेकिन अब मामले की जांच सीबीआई के हवाले करने के बाद यह तय नहीं है कि क्या समन पर तामील होगी या नहीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।