इस्तखर अंसारी 55 वर्षीय महिला टीचर का उस समय पीछा करता था जब वह अपने स्कूल जाती थी। कोर्ट ने कहा कि पूरी सुनवाई के दौरान महिला द्वारा बताई गई जानकारी सही पाई गई है। वहीं बुजुर्ग ने तर्क दिया कि वह उस रोड में स्थित एक दुकान से कुछ सामान खरीदने जाता था। कोर्ट ने इस तर्क को खारिज कर दिया।
कोर्ट ने कहा कि जिस तरह से बुजुर्ग महिला टीचर का दो सालों तक पीछा करता रहा, वह पूरी तरह से डराने वाला है। कोर्ट में सबूत पेश करने के दौरान महिला ने बताया कि साल 2015 में वह एक स्कूल में पढ़ा रही थी और हार्बर लाइन ट्रेन से जाती थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।