घुसपैठ की यह कोशिश पाकिस्तान की ओर से रात तीन बजे के करीब उरी सेक्टर के जोरावर पोस्ट इलाके में हुई। सुरक्षाबलों की ओर से एतिहातन इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
आर्मी चीफ बिपिन रावत ने कहा कि आतंकवादी तैयार बैठे हैं और हम भी उनके लिए इस तरफ तैयार बैठे है। हम उन्हें ढाई फुट जमीन के नीचे भेजते रहेंगे।सर्जिकल स्ट्राइक से एक संदेश हमने दिया था। अगर जरूरत पड़ी तो फिर एक बार सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे।
उरी में ही सुरक्षा बलों ने रविवार को मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मार गिराए थे। पुलिस महानिदेशक एस पी वैद्य ने बताया था कि आतंकवादियों की पिछले वर्ष की तरह उरी में एक सैन्य शिविर पर हमले को अंजाम देने की साजिश थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।