आठ महीनों से लगातार महिला से रेप करता रहा बाबा
(DELHI, DELHI) देश में बाबाओं द्वारा महिलाओं पर दुष्कर्म की लगातार घटनाओं के बीच एक और मामला सामने आया है। थाना रामपुर के सीतापुर इलाके में 24 साल की एक लड़की ने एक बाबा पर संगीन आरोप लगाए हैं।
पीडिता ने अपने बयान में कहा कि सीतापुर के कस्बे में रहने वाला बाबा पिछले आठ महीनों से मेरे साथ दुष्कर्म कर रहा है। उसने मुझे अपने आश्रम में रखता था। उसने प्रदेश के दूसरे शहरों में ले जाकर भी मेरे साथ दुष्कर्म किया है।
वहीं पुलिस ने पीडिता के बयान पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बाबा के आश्रम पर छापा मारते हुए आरोपी को धर दबोचा। बाबा को इसके बाद पुलिस स्टेशन लाया गया है जहां उससे इस मुद्दे पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले को क्षेत्राधिकारी को सौंपते हुए आगे बढ़ाया।
इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी राधारमण सिंह का कहना है कि लडकी ने डायल100 पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।