राम रहीम की परी हनीप्रीत के लिए हरियाणा पुलिस ने की ये तैयारी .....
(DELHI, DELHI) पंचकुला के सेक्टर-1 में स्थित कोर्ट कांप्लेक्स की ओर जाने वाली सभी रास्ते मंगलवार को सील कर दिये गये हैं। देशद्रोह की गतिविधियों की आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की करीबी हनीप्रीत के अदालत में सरेंडर करनी की सूचना के बाद सुरक्षा की पुख्ता तैयारियां की गई हैं।
दिल्ली हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि हनीप्रीत उर्फ प्रियंका सीबीआई अदालत में सरेंडर करेंगी या फिर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल करेंगी। हरियाणा पुलिस को सोमवार रात यह सूचना मिली थी कि हनीप्रीत दिल्ली में है और वह मंगलवार को पंचकुला की सीबीआई अदालत में सरेंडर करेंगी। मंगलवार सुबह डीजीपी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाकर हनीप्रीत को अदालत में सरेंडर से पहले ही गिरफ्तार करने के निर्देश दिये हैं। इसके लिए व्यापक इंतजाम पुलिस ने सुबह ही कर लिये।
पंचकुला के पुलिस आयुक्त एएस चावला ने कहा कि हनीप्रीत के अदालत में सरेंडर करने की तैयारी के इनपुट मिले हैं। इससे कोर्ट कांप्लेक्स की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस तैनात की गई है। सभी तरह के वाहनों की जांच की जा रही है जिससे कोई अप्रिय घटना न हो सके। हनीप्रीत वांटेड है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें सतर्क हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।