बांदीपोर में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया IAF के 2 गरुड़ कमांडो शहीद....
(DELHI, DELHI) जम्मू कश्मीर के बांदीपोर में बुधवार तड़के सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। ताजा जानकारी मिलने तक सुरक्षाबलों ने बांदीपोर के हाजिन में दो आतंकियों को मार गिराया इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए और चार जवान घायल हैं। सेना को बांदीपोर में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी।
फिलहाल एनकाउंटर खत्म हो गया है लेकिन सर्च ऑपरेशन जारी है। शहीद जवान इंडियन एयरफोर्स की कमांडो फोर्स गरुड़ से जुड़े थे और स्पेशल ट्रेनिंग के लिए सेना के साथ अटैच्ड थे। जो जवान शहीद हुए हैं उनमें से एक झारखंड सुल्तानगंज के रहने वाले कारपोरल निलेश कुमार नयन और एक सार्जेंट कि मिलिंद किशोर थे। मिलिंद किशोर महराष्ट्र के रहने वाले थे।
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आतंकी पाकिस्तान स्थित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद ने जानकारी दी है कि जो आतंकी मारे गए हैं उनमें से एक आतंकी की पहचान स्थानीय नागरिक के तौर पर हुई है। जबकि एक आतंकी पाकिस्तान का रहने वाला था और इसक नाम अली था। अली हाजिन में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने में अहम था। आपको बता दें कि 24 घंटे पहले ही बारामूला के लाडूरा में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल कमांडर उमर खालिद को मार गिराया था। उमर के बाद शोपियां में हुए एक और एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकी मारे गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।