तुम्हारी सुलु का मजेदार ट्रेलर रिलीज 11 साल बाद फिर Rj बनीं विद्या बालन.....
(DELHI, DELHI) विद्या बालन की अपकमिंग फिल्म तुम्हारी सुलु का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ढाई मिनट के ट्रेलर में विद्या अपनी दमदार परफॉर्मेंस से छा गईं। उनका लुक और डायलॉग डिलिवरी बहुत शानदार है। ट्रेलर में ह्यूमर सीन्स और मजेदार डायलॉग्स की भरमार है। फिल्म में 11 साल बाद विद्या एक बार फिर रेडियो जॉकी के रोल में नजर आएंगी। आखिरी बार वो साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई में आर जे के रोल में दिखीं थीं।
ट्रेलर से फिल्म की कहानी का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। विद्या फिल्म में मिडिल क्लास फैमिली वाली शादीशुदा महिला सुलु के किरदार में हैं जो अपने पति और बच्चे के साथ रहती हैं। सुलु काफी चंचल और खुशमिजाज महिला है जो अक्सर रेडियो ऑफर्स जीतती रहती है। लेकिन एक दिन वो देखती है कि रेडियो जॉकी बनने का कॉन्टेस्ट शुरू हुआ है। सुलु रेडियो के ऑफिस जाकर रेडियो जॉकी बनने की इच्छा जाहिर करती हैं और इस तरह रेडियो पर शुरू होता है साड़ी वाली भाभी का लेट नाइट शो। इसमें वो रेडियो कॉलर्स से बातचीत करती हैं।
बता दें कि ये फिल्म 17 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म को भूषण कुमार तनुज गर्ग और अतुल कास्बेकर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में विद्या बालन के साथ मानव कौल नेहा धूपिया और आरजे मलिष्का भी अहम रोल में नजर आएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।