जय राजपूताना संघ के प्रमुख भंवर सिंह रेता ने एक लीडिंग डेली से हुई बातचीत में कहा "वो हिंदु धर्म का अपमान सहन नहीं कर सकते। फिल्म में भारतीय इतिहास के छेड़छाड़ की गई है। अगर रानी पद्मावती के अलाउद्दीन खिलजी के साथ प्रेम संबंध दिखाए गए तो हम सिनेमा हॉल जला देंगे। जय राजपूताना संघ ने धमकी भरे लहजे में कहा कि अपने धर्म और देश की संस्कृति के बचाव में उनके 2 लाख 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता तलवार से लेकर एके-47 तक चलाने में समर्थ है।
बता दें कि इससे पहले भी फिल्म के ट्रेलर रिलीज के मौके पर ये विवाद सामने आ चुका है। गौरतलब है कि इन्हीं आरोपों के चलते 'पद्मावती' के सेट पर दो बार पहले भी हमला हो चुका है। पहली बार करणी सेना के लोगों ने जयपुर में फिल्म के सेट पर तोड़फोड़ की थी। उसके दो महीने बाद फिर से करणी सेना के लोगों ने कोल्हापुर में बनाए सेट को आग के हवाले कर दिया था। इतना ही नहीं भंसाली के साथ हाथापाई भी की गई थी। वहीं कुछ समय पहले करणी सेना ने मीडिया से हुई बातचीत में ये तक कह दिया है "अगर फिल्म में तथ्यों के साथ कोई भी छेड़छाड़ पाई जाती है तो हम भारत के आधे हिस्से में फिल्म प्रदर्शित होने नहीं देंगे।" बता दें कि ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।