CBSE UGC NET 2017: इसी सप्ताह जारी होंगे प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड
(India) सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन जल्द ही यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन की नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट के प्रवेश पत्र इसी सप्ताह जारी किए जा सकते हैं। नेट परीक्षा इस बार 5 नवंबर 2017 को होगी। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें इस बार परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य किया गया है। परीक्षार्थी www.cbsenet.nic.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा में तीन पेपर होंगे। परीक्षा केंद्रों में सुबह सात बजे से ही प्रवेश शुरू हो जाएगा। शाम को 4.30 बजे अंतिम पेपर पूरा होगा। पहला पेपर सुबह 7 बजे से परीक्षा केंद्र में होगा। दूसरा पेपर सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा। वहीं तीसरा पेपर दोपहर को 2 बजे शुरू होगा।
ध्यान दें
परीक्षार्थी कक्ष में प्रवेश पाने के लिए प्रवेश पत्र के साथ एक फोटो आईडी कार्ड साथ लाना होगा। उम्मीदवारों को हार्ड कॉपी सीबीएसई कार्यालय भेजने की आवश्यकता नहीं है। सीबीएसई 5 नवंबर को परीक्षा का आयोजन करेगा। परिणाम जनवरी 2018 में जारी होने की संभावना है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।